हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: शाहाबाद। क्षेत्र में मंगलवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। पहली घटना ग्राम झोथूपुर की है, जहां 22 वर्षीय रिंकी पत्नी विपिन घर में झाड़ू लगा रही थी। तभी बोरी की आड़ में छिपे एक सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद देवर अनूप समेत परिवार के अन्य सदस्य उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी घटना मोहल्ला खेड़ा बीवीजई में शाम करीब चार बजे हुई। यामीन के अनुसार उनका 15 वर्षीय पुत्र रहमान घर में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उसे काट लिया। रहमान के चीखने-चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- घर के आंगन से जॉगिंग ट्रैक तक सांप का डर, एक महीने में 90 से ज्यादा लोग एंटी वेनम लगवाने अस्पताल स...