हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: शाहाबाद। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बिजली करंट और सर्पदंश की घटनाओं में कई पशुओं की मौत हो गई। आलमनगर परगना क्षेत्र के ग्राम लीलापुरवा मजरा रसूलपुर में अवधेश कुमार के पालतू पड़वे की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ऐसे ही पछोहा परगना क्षेत्र के ग्राम घसो में करंट लगने से मनोज की एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, इसी घटना में एक सांड़ और तीन अन्य गायों की भी करंट से जान चली गई। तहसील क्षेत्र के ग्राम ख्वाजगीपुर निवासी देवव्रत सिंह की भैंस सांप के डंसने से मर गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने और बिजली सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: एचटी लाइन के करंट से मवेशी की मौत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...