हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: सांडी। पीडब्ल्यूडी सड़क की सरकारी भूमि पर कब्जा कर धान की रोपाई करने के मामले में राजस्व विभाग ने आरोपितों को दो दिन में न्यायालय का स्थगन आदेश प्रस्तुत करने का समय दिया। अब तक कोई दस्तावेज नहीं सौंपा गया है। इसके बाद भी संबंधित लोगों पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। करीब तीन साल पहले मनरेगा के तहत बनी कच्ची सड़क पर पीडब्ल्यूडी ने मदारपुर से गंजरी की ओर लगभग 700 मीटर डामर सड़क का निर्माण कराया था। बीच का करीब 400 मीटर हिस्सा अधूरा रह गया था। कुछ लोग इस भूमि को अपनी बताते हुए उस पर न्यायालय से स्टे होने का दावा कर रहे थे। ग्रामीण प्रतिपाल सिंह की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए। कानूनगो ओमपाल सिंह और लेखपाल निशांत शुक्ला की पैमाइश में संबंधित भूमि सरकारी पाई गई। इसके बाद उसका चिन्हां...