हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: बिलग्राम। ग्राम पन्योडा जरौली नेवादा में सरकारी नाली बंद किए जाने के विरोध में मोदी राठौर युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम बिलग्राम को ज्ञापन सौंपा। अवैध अतिक्रमण हटवाने और जल निकासी बहाल कराने की मांग की। गांव निवासी मंजू राठौर के घर से निकलने वाले पानी की निकासी के लिए बनी सरकारी नाली को कथित रूप से राबिस और अंकित ने बंद कर दिया है। इससे परिवार पिछले करीब 20 दिनों से जलभराव की समस्या झेल रहा है। आरोप है कि थाना और तहसील में शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 13 जुलाई को क्षेत्रीय लेखपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। नाली की खुदाई शुरू कराई गई थी, लेकिन बाद में कार्रवाई रोक दी गई। उनका आरोप है कि सरकारी नाली के भीतर सड़क तक कच्ची दीवार खड़ी कर दी गई है। ...