Hardoi News: सम्पर्क मार्ग कटने से दूसरे दिन भी तैरकर आवागमन को मजबूर ग्रामीण
हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: सांडी। बारिश के पानी के तेज बहाव से कोले गांव का सम्पर्क मार्ग तीसरी बार कट जाने से ग्रामीण दूसरे दिन भी आवागमन के लिए परेशान रहे। मार्ग कटने के बावजूद पीडब्ल्यूडी ने अभी निर्माण की कवायद शुरू नहीं की है। हालांकि, एसडीएम एन राम ने विभाग के अधिशासी अभियंता से मार्ग दुरुस्त कराने का अनुरोध किया है। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से भूड़ क्षेत्र का पानी नरवा के रास्ते चौधरियापुर होते हुए कोले सम्पर्क मार्ग तक पहुंच गया। तेज बहाव में मार्ग फिर कट गया और पानी चौधरियापुर के अंत्येष्टि स्थल की ओर जाने लगा। इससे ग्रामीणों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए प्रधान प्रतिनिधि ललित यादव ने बताया कि आवागमन के लिए नाव डलवाई जा रही है। इससे पहले 31 जुलाई और छह अगस्त को भी पीडब्ल्यूडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.