हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचने की उम्मीद में घर से निकलने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बालामऊ, शाहजहांपुर और लखनऊ रूट की ट्रेनों में लगातार देरी से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजमर्रा के काम से सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे के उपलब्ध विवरण के मुताबिक, बीते दिनों कई पैसेंजर ट्रेनें एक से लेकर साढ़े तीन घंटे तक की देरी से हरदोई पहुंचीं। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, ट्रेन संख्या 54329 बालामऊ से शाहजहांपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 10 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय शाम 6:50 बजे से ढाई घंटे की देरी से हरदोई पहुंची। इससे पहले 9 अक्टूबर को यह ट्रेन दो घंटे आठ मिनट और 8 अक्...