हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: पाली, संवाददाता। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक सब्जी विक्रेता के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उसकी मोपेड, मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हो गए। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव सहजनपुर निवासी बृजेश राठौर गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। शनिवार को वह भोरापुर गांव की बाजार में सब्जी बेचने गए थे। उनके चचेरे भाई रामऔतार राठौर के अनुसार, रात करीब साढ़े सात बजे सब्जी बेचकर घर लौटते समय भोरापुर और सहजनपुर के बीच कच्चे रास्ते पर दो लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। हमले में बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर उनकी मोपेड, मोबाइल और नगदी छीनकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पर...