Hardoi News: सब्जी विक्रेताओं ने आबकारी मंत्री को सौंपा पत्र, बोले नियम मानेंगे
हरदोई, अगस्त 14 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। कैनाल रोड स्थित सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखकर नगर पालिका प्रशासन से राहत की मांग की। सब्जी विक्रेताओं ने पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल को पत्र सौंपकर अपनी स्थिति से अवगत कराया और मंडी से न हटाने की गुहार लगाई। विक्रेताओं ने पत्र में कहा कि पटरी पर सब्जी की दुकानें लगाकर ही उनकी रोजी-रोटी चलती है और इसी से वे अपने परिवार और बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि यह मंडी काफी समय से प्रशासन की सहमति से इसी स्थान पर संचालित होती आ रही है। विक्रेताओं ने अपनी कुछ गलतियां भी स्वीकार कीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कुछ सब्जी विक्रेता जल्दी बिक्री कर गांव लौटने की होड़ में सड़क तक दुकाने लगाने लगे थे। उन्हें कई बार ऐसा न करने की हिदायत दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.