हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: अतरौली। सरवा स्थित रघुनंदन सिंह पीजी कॉलेज में गुरुवार को एमएलसी अशोक अग्रवाल ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब आवास, शौचालय, पेंशन और सब्सिडी जैसी योजनाओं की रकम सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उस समय सरकारी खजाने से एक रुपया भेजे जाने पर लाभार्थी तक केवल 15 पैसे पहुंचते थे और बाकी रकम बिचौलियों के पास चली जाती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...