हरदोई, अक्टूबर 10 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। दिल्ली में होने वाले एक बड़े विरोध प्रदर्शन से ठीक पहले हरदोई जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। इसी क्रम मे समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता के आवास पर बीती देर रात पुलिस बल ने डेरा डाल दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्यवाही से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में प्रस्तावित प्रोटेस्ट से ठीक पहले राधा नगर चौकी इंचार्ज भारी पुलिस बल के साथ अचानक सपा नेता रामज्ञान गुप्ता के घर जा पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सपा नेता किसी भी सूरत में हरदोई से बाहर न निकल सकें और दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल न हो सकें। यह भी पढ़ें- दिल्ली मार्च रोकने के लिए सपा नेताओं के घर पहुंची पुलिस देर रात तक पुलिस...