Hardoi News: सण्डीला में अकीदत और एहतराम के साथ मना चेहल्लुम
हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: सण्डीला। कस्बा सण्डीला में मंगलवार को कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम पूरे अकीदत, एहतराम और गमगीन माहौल में मनाया गया। शिया और सुन्नी दोनों समुदायों ने अपने-अपने तरीके से हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 वफ़ादार साथियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया। विभिन्न इमामबाड़ों, दरगाहों और धार्मिक स्थलों पर मजलिस, तिलावत-ए-कुरआन, मरसिया, मनकबत और फातिहाख्वानी का आयोजन हुआ। शिया समुदाय की ओर से दरगाह हज़रत अब्बास, हवेली इमामबाड़ा और डॉ. तसद्दुक हुसैन के यहां आयोजित मजलिसों को मौलाना कायम रज़ा ने संबोधित किया। कस्बे के अन्य इमामबाड़ों में भी देर रात तक शब्बेदारी का सिलसिला जारी रहा। मोहल्ला मलकाना स्थित इमामबाड़ा सौदागरान से डॉ. ताजदार हुसैन की निगरानी में अलम का जुलूस निकाला गया। सुन्नी समुदाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.