हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: शाहाबाद। पाली मार्ग पर बुधवार को शफीपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता और उनकी मासूम बेटी घायल हो गए। जसमई खिरौना गांव निवासी 25 वर्षीय धीरज पुत्र महेश अपनी बेटी निन्नी के साथ शाहाबाद खरीदारी कर लौटते समय शफीपुर के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। 108 एंबुलेंस से दोनों को शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. रिजवान ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...