हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: संडीला। कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में घायल होने के तीन दिन बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बेगमगंज निवासी अखिलेश 23 जुलाई को पैदल बाग से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अखिलेश को पहले स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अखिलेश अविवाहित थे और चार भाइयों व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर थे। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ...