हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में पचदेवरा क्षेत्र के सुल्तानपुर-गौंटिया मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों ने राहगीरों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात के मौसम में तेजी से बढ़ी झाड़ियों ने कई स्थानों पर सड़क के किनारों और मोड़ों को ढक लिया है। इससे सामने से आने वाले वाहन समय रहते दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, किसान तथा छोटे-बड़े वाहन आवागमन करते हैं। झाड़ियों के कारण सड़क संकरी प्रतीत होती है। मोड़ों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। रात और बारिश के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहन चालक आमने-सामने की टक्कर ...