हरदोई, नवम्बर 29 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। सवायजपुर विधानसभा के कटियारी क्षेत्र में जर्जर सड़कों और बाढ़ में क्षतिग्रस्त पुलियों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र में सड़क निर्माण, विशेष मरम्मत और पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए शासन ने 805.14 लाख रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से निर्माण कार्यों के लिए 281.81 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वीकृत परियोजनाओं में अर्जुनपुर-प्रतिपालपुर से भवानीपुर तक 1.1 किलोमीटर सड़क निर्माण, श्यामपुर-सूरजपुर-दुर्जना मार्ग की बॉक्स कलवर्ट सहित मरम्मत और लमकन-महितापुर-ऐड़ा-भदार रोड से कुचिला-विजना मार्ग की 1.5 ...