Hardoi News: संपूर्ण समाधान दिवस में 226 शिकायतें पहुंचीं, छह का मौके पर निस्तारण
हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: संडीला। तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास, नगर निकाय, समाज कल्याण, सिंचाई तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: समाधान दिवस में डीएम ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.