हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल। कस्बा बेहटा गोकुल बाजार के किनारे शनिवार दोपहर एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। हरियावां थाना क्षेत्र के भोजवा गांव निवासी सत्येंद्र उर्फ़ रंजीत किसान थे। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने के आदी थे। करीब एक सप्ताह पहले पत्नी गीता व बेटे रोहित के साथ अपनी ससुराल बेहटा गोकुल आए थे। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बाजार किनारे उनका शव पड़ा मिला। इसे देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम द...