Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की हालत बिगड़ी, अस्पताल में मृत घोषित
हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर चौराहे पर स्थित मिष्ठान की दुकान पर मंगलवार शाम हलवाई की अचानक हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, उसे अचानक उल्टियां होने लगी थीं। डॉक्टरों ने जहर की आशंका जताते हुए इलाज शुरू किया था। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अमेरिका गांव निवासी लालू राठौर हलवाई का काम करता था। उसकी पत्नी गुड़िया है। दंपति की कोई संतान नहीं है। लालू मानपुर चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह मंगलवार को भी वह दुकान पर गया था। शाम करीब पांच बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने लगीं और देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर परिजन दुकान पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.