हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई में संडीला में मंगलवार को दूध से भरे लोडर ने बाइक सवार किशोर की जान ले ली। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेहसरिया निवासी अरुण (17) मंगलवार को नई मंडी से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहा था। टिकरा दाऊदपुर में सुंदरपुर मोड़ के पास उन्नाव के औरास की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। अरुण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण संडीला स्थित गीता मोटर्स में गाड़ियों की धुलाई का काम करता था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले...