हरदोई, अगस्त 27 -- Hardoi News: संडीला। कस्बे में बुधवार को ट्रेन की चपेट में आए युवक की शिनाख्त हो गई है। लखनऊ-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर कस्बे की मुख्य रेलवे क्रॉसिंग पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए हरदोई मोर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को उसका भाई वीरेंद्र ने शिनाख्त की है। जीआरपी चौकी इंचार्ज सोनवीर सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त विजय निवासी स्व गोकरन मोहल्ला महतवाना निकट रानी जी का शिवाला संडीला के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...