हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: संडीला। मलेहरा गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर पहले बच्चियों के साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपित लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए तथा पूरे परिवार पर हमला कर दिया। राकेश कुमार ने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा मंदीप गांव में एक फर्नीचर की दुकान के बाहर खड़ा था। आरोप है तौहील ने उसे थप्पड़ मार दिया, जब बेटी रोशनी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज कर सड़क पर गिराकर मारपीट की गई। दूसरी बेटी रेखा बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, दो युवक घायल कुछ देर बाद तौहील, तौफीक, जैनुल पुत्रगण राजू तथा राजू अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे और धारद...