हरदोई, अक्टूबर 11 -- Hardoi News: संडीला। कस्बे में खादी आश्रम के पास रेलवे फाटक पर स्थित कपड़े की दुकान में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। चपेट में आकर दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के मुताबिक अग्निकांड में 15 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा पूरा सामान जल जाने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अपनी दुकान को राख में तब्दील देखकर दुकानदार जावेद फूट-फूटकर रोने लगे। संडीला के किसान टोला निवासी जावेद की खादी आश्रम के पास रेलवे फाटक पर कपड़े की दुकान है। शनिवार को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा। देखते-देखते धुआं बढ़ने लगा और दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके प...