हरदोई, सितम्बर 2 -- Hardoi News: संडीला। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 (लखनऊ-पलिया) पर लखनऊ से हरदोई तक मार्ग का निर्माण पूरा होने के बाद संडीला के लखनऊ बॉर्डर पर स्थित सहिजना टोल प्लाजा पर गुरुवार से टोल वसूली शुरू होगी। अब तक संडीला क्षेत्र के लोगों को हरदोई की ओर जाने पर टोल देना पड़ता था, जबकि लखनऊ जाने के लिए टोल नहीं लगता था। टोल शुरू होने के बाद लखनऊ जाने वाले वाहन चालकों को भी शुल्क देना होगा। कार से एक तरफ लखनऊ जाने पर 55 रुपये टोल लगेगा। 24 घंटे के भीतर वापसी पर दोनों तरफ का शुल्क 80 रुपये निर्धारित किया गया है। बस और ट्रक के लिए एक तरफ 180 रुपये, जबकि 24 घंटे के भीतर वापसी पर 270 रुपये देने पड़ेंगे। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए 360 रुपये प्रति माह श...