Hardoi News: श्री शतचंडी दुर्गा महायज्ञ में बही भक्ति रस की बयार
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: सुरसा। क्षेत्र के जगतपुरवा स्थित सिद्धपीठ शिव शक्ति आश्रम में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित श्री शतचंडी दुर्गा महायज्ञ में भक्ति की बयार बह रही है। गुरुवार को श्रीमद् देवी भागवत कथा में कथाव्यास नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।कथाव्यास ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व है। मां की भक्ति से भक्तों को शक्ति, साहस और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने और माता रानी की आराधना में मन लगाने का संदेश दिया। कथा के दौरान मां दुर्गा की महिमा का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.