हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: हरपालपुर। रानीखेड़ा धाम स्थित बाबा नीम करौली संत सेवा आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर वृंदावन से पधारे सनातन धर्म रक्षापीठ के पीठाधीश्वर व कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर ने श्रीराम वन गमन की करुण कथा का वर्णन कर वन गमन के उद्देश्य का सार स्पष्ट किया। इस कथा का आयोजन राजऋषि कर्मयोगी संत बच्चा बाबा जी महाराज के सानिध्य में उनके आश्रम में किया जा रहा है। बच्चा बाबा जी महाराज का संकल्प है कि कथाओं, हवन-यज्ञ, अनुष्ठान और संत प्रवचनों आदि से मनुष्य समाज का कल्याण हो, जिससे धर्म, समाज और राष्ट्र का विकास हो सके और पुनः रामराज्य की अवधारणा साकार हो सके। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: सदर रामलीला में भगवान राम को वनवास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...