हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: संडीला। श्रीरामलीला आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पुरानी गल्ला मंडी में श्रीरामलीला कमेटी की बैठक अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि रामलीला मैदान में 11 से 20 अक्तूबर तक 10 दिवसीय रामलीला होगी। रोज शाम पांच से रात 11 बजे तक कानपुर के प्रमुख कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों और आदर्शों का मंचन करेंगे। गंगाशरन गुप्ता, प्रेमचंद बाबा, नरोत्तम गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, चंद्रमोहन आहूजा, आलोक मेहरोत्रा, राजेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, सरजू प्रसाद चौरसिया, सरदार गुरजीत सिंह, आशीष प्रकाश और राहुल मेहरोत्रा रहे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: 18 से 26 अक्टूबर तक चलेगी रामलीला यह भी पढ़ें- Dehradun News: देहरादून के डांडा लखौंड में 9 अक्टूबर से रामलीला महोत्सव

हिंद...