हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: बेहंदर। गौंसगंज-संडीला मार्ग स्थित ई-रिक्शा शोरूम की दीवार काटकर चोर करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। गौंसगंज निवासी मानवेन्द्र सिंह की तहरीर पर कासिमपुर पुलिस ने चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 22 जुलाई की रात चोर दीवार काटकर शोरूम में घुसे थे। चोर 13 ई-रिक्शा बैटरियां, पांच मोटर, पांच हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह शोरूम खोलने पर घटना की जानकारी हुई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गौसगंज के ई-रिक्शा शोरूम से चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...