हरदोई, सितम्बर 10 -- Hardoi News: मल्लावां। बीकापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने शैलून दुकानदार के घर में खिड़की का जंगला काटकर चोरी की। चोर घर में रखे बक्सों को उठाकर मकान के पीछे खेत में ले गए। वहां ताले तोड़कर करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। बीकापुर निवासी शिव शंकर नाऊ निर्मलपुर कस्बे में शैलून की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर खिड़की का जंगला काटकर मकान के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे में रखे बक्सों को उठाकर घर के पीछे खेत में ले गए। चोरों ने वहां बक्सों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखे करीब 70 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा शिव शंकर की पत्नी और दोनों बहुओं के सोने-चांदी के जेवरात भी चोरी कर लिए। गुरुवार सुबह परिजन सोकर उठे तो खिड़की का जंगला टूटा मिला। कमरे में रखे ब...