हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की शुगर यूनिट लोनी की ओर से रविवार को किसानों को शरदकालीन गन्ने की समय से बुआई और आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। चीनी मिल के इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव, उप इकाई प्रमुख आशीष त्रिपाठी और गन्ना विभागाध्यक्ष विनय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 'आधुनिक खेती अपनाएं, गन्ने की पैदावार बढ़ाएं' और 'किसान समृद्धि की ओर कदम बढ़ाएं' जैसे नारों के साथ निकली बाइक रैली के माध्यम से मिल के गेट क्षेत्र के गांवों में किसानों को जागरूक किया गया। किसानों को समय से खेत तैयार करने, शरदकालीन गन्ने की बुआई करने और उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाने की सलाह दी गई। रैली के दौरान किसानों को गन्ने की पंक्तियों के बीच चार फीट की दूरी रखने के फायदे ...