Hardoi News: शीतला देवी मंदिर में भवन का हुआ शिलान्यास
हरदोई, सितम्बर 6 -- Hardoi News: कछौना। गौसगंज के शीतला माता मंदिर परिसर में एक भव्य हाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक रामपाल वर्मा एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया है। मंदिर ट्रस्ट कमेटी समेत पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कायाकल्प पर्यटन विभाग की ओर से जारी है। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए 10 मीटर चौड़ा व 20 मीटर लंबे हाल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ है। शिलान्यास करते हुए विधायक रामपाल वर्मा एवं एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा भाजपा की सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश के अनेक मंदिर व धार्मिक स्थलों का कायाकल्प कराया है। रवीश टिंकू, बाबूराम कनौजिया, प्रधान राजेश कुमार सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मयंक सिंह, मदन पाल राठौर, आनन्द कुमार, श्याम सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: 1.35 करोड़ से संवरेगी मुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.