Hardoi News: शिव हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत की जांच शुरू
हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। सांडी चुंगी के पास स्थित शिव हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल संचालक और कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पति ने अस्पताल में बिना प्रशिक्षित कर्मचारियों से ऑपरेशन कराने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद अस्पताल में ताला लगाकर स्टाफ के फरार होने की बात भी तहरीर में कही गई है। सुरसा थानाक्षेत्र के पौथेपुरवा मजरा मधुराकला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसने अपनी 28 वर्षीय पत्नी ज्योति को प्रसव के लिए 23 अक्तूबर 2026 को सांडी चुंगी स्थित शिव हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है 24 अक्तूबर को अस्पताल संचालक और वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उचित देखभाल नहीं होने से उसकी पत्नी की मौत हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.