हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। ग्राम सकाहा स्थित अति प्राचीन एवं पावन शिव संकटहरण दरबार मंदिर परिसर में मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार एवं निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देवाधिदेव भगवान महादेव की कृपा से मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद यह पावन धाम और भी दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप धारण करेगा। धार्मिक स्थलों का विकास श्रद्धालुओं की आस्था के साथ क्षेत्र के सांस्कृतिक महत्व को भी बढ़ाता है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी से मंदिर परिसर शिवमय नजर आया। मंत्री ने भगवान महादेव से सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...