हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: अतरौली। विकास खण्ड भरावन के भुलभुला में कुबेरनाथ धाम में चल रही श्रीशिव महापुराण कथा में रविवार को एमएलसी अशोक अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने बाबा कुबेर धाम के पुजारी बुद्धा व नैमिष के कथा व्यास अनिल तिवारी को राम नाम का पटका पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जीवन को समाज के हित में चलने का मार्ग सिखाती है। शिव महापुराण कथा में शिक्षक तत्व के महत्त्व को समझना जरूरी है। शिव तत्व का अर्थ मंगल कल्याण की खूबसूरत अवधारणा है। कथा में दीपू सिंह भदौरिया, सूरज सिंह चौहान,राजू पाण्डेय,सुनील तिवाई दीनू सिंह, सहित कई क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: शिव के वीरभद्र अवतार के बारे में बताया यह भी पढ़ें- Shamli News: द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा सु...