हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। शिवम जायसवाल हत्याकांड में नामजद और फरार चल रहे आरोपी सूरज सिंह पर संडीला पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने क्षेत्र में आरोपी के पोस्टर लगवाकर उसके संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है।21 जुलाई की रात उन्नाव रोड स्थित बांगरमऊ बस अड्डे पर लेन-देन के विवाद में ऑटो सवार लोगों ने रेलवे फाटक निवासी शिवम जायसवाल को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई ऋषभ जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन सिंह, मांसू और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में सूरज सिंह को छोड़कर अन्य नामजद आरोपी जेल में बंद हैं। लगातार फरार चल रहे सूरज सिंह ...