हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: शाहाबाद। रेड क्रिसेंट सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष समाजसेवी मरहूम जनाब अरशद सिद्दीकी की स्मृति में बीएन डिग्री कॉलेज में एक श्रद्धांजलि सभा की। लोगों ने मरहूम अरशद सिद्दीकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण कराया। फैसल सिद्दीकी, फहद सिद्दीकी, डॉ. अलीम सिद्दीकी, शकील सिद्दीकी, शहबाज सिद्दीकी ने पुष्प अर्पित किए। पूर्व विधायक राजेश्वरी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, अशफाक उल्ला खां, सैयद रिजवान खान खां, सईद मुंबई, आमिर इदरीसी, रिजवान खां, कमलेश रस्तोगी, मसरूर खां, तौहीद खा, मिसार खां, शाहिद खां, रहमत अली एवं इमरान खां सहित अन्य वक्ताओं ने कहा स्वर्गीय अरशद सिद्दीकी एक मिलनसार, संवेदनशील एवं समाजसेवा के प्रति सम...