हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: हरदोई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी की उपस्थिति में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नवीनीकृत बैठक कक्ष का उद्घाटन किया। इसका नाम जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू गंगा भक्त सिंह जी के नाम पर बाबू गंगा भक्त सिंह सभागार रखा गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करते हुए ब्लॉक प्रमुखों, नगर पालिका अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मतदाताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया। यह भी पढ़ें- Kushinagar...