हरदोई, सितम्बर 5 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। तहसील सवायजपुर में शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, आपूर्ति, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए। भूमि और राजस्व विवादों के मामलों में उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारिय...