हरदोई, अगस्त 19 -- Hardoi News: शाहाबाद। मां कात्यायनी शक्तिपीठ दिलेरगंज में चल रहे शिव आराधना महोत्सव के दूसरे दिवस पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने श्री साम्ब-सदाशिव स्फटिकमणि शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन कर गौ दुग्ध से अभिषेक किया और भूत भावन भोलेनाथ से विश्व में सुख शान्ति के लिए प्रार्थना की। महोत्स्व के दूसरे दिन संध्या बेला में शिवलिंग का विशेष शृंगार किया गया और स्थानीय भक्तों द्वारा कीर्तन और भजन-गायन के बाद भव्य आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। शिवनायक मिश्र, पंकज त्रिपाठी, मदन सिंह राठौर सहित अन्य भक्तबंधुओं सहित पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...