Hardoi News: शाहाबाद में पेड़ उखाड़कर मारपीट किए जाने का आरोप
हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: शाहाबाद। नगर के मोहल्ला सुलेमानी निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर कुछ लोगों पर खेत में लगाए गए लिप्टिस के पेड़ उखाड़कर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित सुरेश बाबू के अनुसार उसने अपने हिस्से के खेत में 400 लिप्टिस के पेड़ लगाए थे। जमीनी विवाद के चलते नौ जुलाई को नंदराम नवलेश राजेश परमेश ने पेड़ उखाड़कर डाल दिए विरोध करने पर गालियां देते हुए लात-घूंसों से मारापीटा। पुलिस द्वारा दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर शिकायत की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: आम के पौधे उखाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.