Hardoi News: शारदा नहर में दो बहने डूबीं, एक को बचाया
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: कछौना। समसपुर गांव में गुरुवार दोपहर शारदा नहर में पैर फिसलने से दो बहनें डूब गईं। एक किशोरी को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरी तेज बहाव में लापता हो गई। देर शाम तक एसडीआरएफ, फायर सर्विस और पुलिस की टीम किशोरी की तलाश में जुटी रही। समसपुर निवासी किसान कन्हैया की बेटियां शिवानी और शिवांशी खेत पर धान की रोपाई का कार्य करवा रही थीं। काम खत्म होने के बाद दोनों पास स्थित शारदा नहर पर हाथ-पैर धोने पहुंचीं। इसी दौरान शिवांशी का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बड़ी बहन शिवानी भी नहर में कूद गई। इस दौरान वह भी डूबने लगी। दोनों की चीख-पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने तत्काल नहर में छलांग लगा दी और शिवानी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि तेज बहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.