Hardoi News: शारदा नहर में उतराता मिला नवजात का शव
हरदोई, अक्टूबर 6 -- Hardoi News: बावन। बावन कस्बे में मंगलवार सुबह शारदा नहर में नवजात शिशु का शव उतराता मिला। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों की सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज विशाल पुंडीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष लोनार सुनील कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात नहर तक कैसे पहुंचा और उसे वहां किसने छोड़ा। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि लोकलाज के चलते किसी ने नवजात को नहर में फेंका होगा। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है। चौकी इंचार्ज विशाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.