हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: टड़ियावां। पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक शातिर को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक बाइक और दो पंपिंग सेट बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ हरदोई, सीतापुर और लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी समेत अन्य धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के अनुसार, 12 नवंबर को उपकार निवासी ग्राम महामदापुर थाना टड़ियावां ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी सिंचाई मशीन चोरी हो गई है। मामले में टड़ियावां थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी पवन यादव निवासी ग्राम बिजौली थाना पिसावां सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक बाइक और दो पंपिंग सेट बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर टड़ियावां, कोतवाली शहर हरदोई, सीतापुर, मिश्रिख और मड़ियांव कमिश्नरेट लखनऊ क...