Hardoi News: शहर को साफ-सुथरा रखने में मददगार बनेंगे ई-वाहन
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम एचसीएल द्वारा माई क्लीन सिटी अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हरदोई को उपलब्ध कराए गए वाहनों को हरी झंडी दिखाई। एचसीएल ने 10 ई-ड्रेन कार्ट, 10 ई-लोडर और 3 आरवीएम मशीन उपलब्ध कराई हैं। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि एचसीएल की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने प्रेरित किया कि अभियान को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित कराया जाए। एमआरएफ सेंटर का संचालन भी 15 सितंबर से पूर्व कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए उसकी छवि बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित होना चाहिए। नगर पालिका बेहतर सुविधाएं देते हुए नागरिकों को प्रेरित करें कि अपने शहर को स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.