हरदोई, अगस्त 22 -- Hardoi News: माधौगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संरक्षण में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से वृहद पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार 111 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं गायत्री परिवार के परिजनों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गायत्री परिवार के प्रमुख मोहन गुप्ता, ओमकार गुप्ता , प्रमोद दीक्षित सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष सुयश गुप्ता,युवा अध्यक्ष शिवम सिंह तोमर अन्य पदाधिकारी विश्वनाथ सोनी, शिवेंद्र कनौजिया, रोहित गुप्ता,उपेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता, प्रखर सिंह, विकास सिंह, शुभम ओमर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...