हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापारी परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री नवल माहेश्वरी ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष गौरव पाठक ने किया। जिला अध्यक्ष गौरव पाठक ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर अपनी समस्याएं मजबूती से उठाने का आह्वान किया। व्यापारियों ने लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से दुकानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। वहीं कस्बे की जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आवाग...