Hardoi News: व्यापारी के घर चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार
हरदोई, अगस्त 30 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी के घर से हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लाख 71 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में अब तक करीब 25 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। मामले में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है और कुल नकद बरामदगी 1 करोड़ 49 लाख 33 हजार 110 रुपये हो चुकी है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल के घर में 16/17 जुलाई की रात नकदी चोरी हुई थी। उनकी थोक परचून की दुकान पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर शुरुआत में शक गया था। जांच के दौरान चोरी की रकम को ठिकाने लगाने और उसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी सामने आती गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम बरामद करना शुरू किया। सीओ सिटी के मुताबिक, 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.