हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय कोतवाली पर कस्बे के व्यापारियों संग एक अहम बैठक कर पुलिस टीम ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने पर बल दिया। बघौली सीओ प्रभा पटेल समेत व थानाध्यक्ष अमित सिंह ने व्यापारियों को ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराधों से बचने व सावन मेला, कावंड़ यात्रा से संबंधित जरूरी टिप्स दिए। शुक्रवार की देर शाम आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल ने व्यापारियों को ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न उपाय बताए। साथ ही व्यापारियों से अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया। कई व्यापारियों ने पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी पहल बताया। साथ ही अपनी बात रखते हुए व्यापारियों ने कस्बे में बेतरतीब ढंग से संचालित हो रहे ई-रिक्शों को निर्धारित रूट के अन...