Hardoi News: वोट बचाओ देश बचाओ के तहत सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
हरदोई, अक्टूबर 7 -- Hardoi News: हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर बुधवार को 'वोट बचाओ, देश बचाओ' कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली की अध्यक्षता में हजारों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई। शराफत अली ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा संविधान में जनता को दिए गए मतदान के अधिकार को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार एसआईआर में मनमाने तरीके से मतदाता सूची में छेड़छाड़ कर अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.