Hardoi News: वृद्धा ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस ने रोका
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। जमीन विवाद में न्याय न मिलने से क्षुब्ध 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार को खेत में आत्मदाह करने की चेतावनी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोकने के प्रयास किए। रांवबहादुर के मजरा मनसुखपुरवा निवासी सरोजनी देवी का आरोप है कि ग्राम लोधी में बघौली-प्रतापनगर मार्ग स्थित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि पूर्व में हुए सरकारी बंटवारे और निर्धारित कब्जेदारी के बावजूद दोबारा आदेश कराकर उनके भूमि संबंधी अधिकार प्रभावित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.