हरदोई, सितम्बर 10 -- Hardoi News: माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के गांव गौरा में मुकेश की पत्नी प्रियंका ने बुधवार शाम छत के कुंडे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजन उसे उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की खबर उन्नाव जनपद बांगरमऊ चौरासी थाने के गांव शिवपुरी राजेपुर निवासी मायके पक्ष के लोगों को हुई तो मृतका के पिता हरीलाल ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर दहेज उत्पीड़न सहित हत्या के आरोप लगाए। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री की शादी 28 मई 2025 को हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से परिवार के सदस्य बेटी को प्रताड़ित करने लगे। बुधवार रात जैसे ही घटना की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचा तो वहां घटना को छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज...